वृंदावन के बाल संत अभिनव अरोड़ा पर बरसाना में विवाद: विरोध का वीडियो वायरल
बरसाना में अभिनव अरोड़ा को झेलना पड़ा विरोध
वृंदावन के बाल संत और यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। मथुरा के बरसाना में लठमार होली खेलने पहुंचे अभिनव अरोड़ा को स्थानीय लोगों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने उनका विरोध करते हुए कहा, “अंदर चल.. चल अंदर, तैनै यार पूरे वृंदावन की ऐसी तैसी कर दई तैनै और कुछ काम नाएं तोपे! यहाँ होरी को स्वरूप धारण कर लियौ न…”। इस विरोध के दौरान अभिनव अरोड़ा हाथ जोड़कर भीड़ से बचते नजर आए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना को लेकर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स अभिनव अरोड़ा के साथ हुए व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं, तो कुछ इसे सही ठहरा रहे हैं।
देखें वीडियो –
— Ankita Singh (@ankita_sin1709) March 12, 2025
जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी द्वारा अभिनव अरोड़ा की फटकार
यह पहली बार नहीं है जब अभिनव अरोड़ा विवादों में घिरे हैं। इससे पहले भी जगद्गुरु श्री रामभद्राचार्य जी ने मंच से उन्हें उतार दिया था। श्री रामभद्राचार्य जी ने अभिनव अरोड़ा को “मूर्ख” कहकर मंच से उतरने के लिए कहा था। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसके बाद अभिनव अरोड़ा को ट्रोल्स का सामना करना पड़ा था।
बार-बार विवादों में क्यों आते हैं अभिनव अरोड़ा?
अभिनव अरोड़ा अपनी बेबाक बातों और सोशल मीडिया गतिविधियों के कारण अक्सर चर्चा में रहते हैं। लेकिन बरसाना में हुए इस ताजा विवाद ने एक बार फिर उनके नाम को सुर्खियों में ला दिया है।
सोशल मीडिया पर बंटा लोगों का नजरिया
लोगों के बीच इस घटना को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के समर्थन में खड़े हैं, तो वहीं कई लोग अभिनव अरोड़ा के साथ हुए व्यवहार को अस्वीकार्य बता रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 👇