सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब उनके रिश्तेदार की हुई डिप्रेशन से मौत |

जहाँ एक तरफ एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से परिवार, फैन्स और बॉलीवुड सदमे में है, वहीं सुशांत सिंह के परिवार वालों के लिए एक और दुखद खबर आई। सुशांत सिंह राजपूत की भाभी की भी मौत हो गयी है। बताया जा रहा है की सुशांत की खुदकुशी के सदमें को उनकी चचेरी भाभी (दूर की रिश्तेदार) बर्दाश्त नहीं कर पाईं और सोमवार को उनकी भी मौत हो गई। सोमवार को देवर सुशांत के आत्महत्या की खबर मिलने के बाद बिहार के पूर्णिया जिले में स्थित पैतृक गांव में रहने वाली भाभी सुधा देवी का निधन हो गया।

सुशांत सिंह राजपूत का पैतृक गांव पुर्णिया जिले के मलडीहा में है। सुशांत के आत्महत्या की खबर जैसे ही गांव में पहुंची तो उनकी चचेरी भाभी सुधा देवी को झटका लगा और वह भी डिप्रेशन का शिकार हो गईं। उन्होंने खाना-पीना छोड़ दिया। इधर, मुंबई में सुशांत का अंतिम संस्कार किया जा रहा था, उधर सुधा देवी के निधन की खबर आ गई।

परिवार के करीबियों के मुताबिक, सुधा देवी की मौत लगभग उसी वक्त हुई जब सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार मुंबई में हो रहा था। सुशांत की मौत के बाद अब उनकी चचेरी भाभी की भी मौत की वजह से परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Share Now

Related posts

Leave a Comment