मौसम विभाग ने कहा कि अरब सागर मे हवा का कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। निम्न वायु दाब क्षेत्र आगे चलके चक्रवात का रूप ले सकता है। जिसके उत्तर की ओर बढने तथा महाराष्ट्र व गुजरात की ओर बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग ने तीन राज्यो मे अलर्ट जारी किया है।गोवा महाराष्ट्र एवम गुजरात मे मछुआरो को वापस बुला लिया गया है। साथ ही 4 जून तक सागर तट से दूर रहने की हिदायत दी गई है।उत्तरी व दक्षिणी गुजरात के बन्दरगाहों को चक्रवात की चेतावनी जारी कर दी गई है। IMD ने बताया है कि यह अम्फान की भाँति एक प्रलयकारी चक्रवात है जिससे महाराष्ट्र,गुजरात प्रभावित होंगे।
हवाँए तूफान के दौरान 90 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी जो बढकर 110 किमी प्रति घंटा भी पहुँच सकती है।
अम्फान तूफान के बाद अब एक और चक्रवात तैयार तबाही मचाने के लिए, तीन राज्यो में अलर्ट |
